फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Shortlists 12 Names for Agra District and City Chief Posts From 55 Aspirants

कांग्रेस में बदलाव की लहर: जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष के 55 दावेदारों की छंटनी, हाईकमान को भेजे गए 12 नाम

Sat, 05 Sep 2026 10:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 10:50 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आगरा में संगठन की नई टीम तैयार करने में जुटी है। महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पद के 55 दावेदारों में से 12 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। संगठन सृजन अभियान की प्रभारी संजना जाटव ने ये सूची राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी को सौंप दी है।
 

विज्ञापन
Congress Shortlists 12 Names for Agra District and City Chief Posts From 55 Aspirants
महानगर अध्यक्ष अमित सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जिले में नई टीम तैयार करेगी। इसके लिए महानगर और जिला अध्यक्ष पद के लिए 55 नामों से से 43 की छंटनी कर दी है। 12 नामों की सूची दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव को सौंप दी है। जल्द नए अध्यक्षों के नामों पर हाईकमान मुहर लगाएगा।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि भरतपुर सांसद और संगठन सृजन अभियान की प्रभारी संजना जाटव ने बीते दिनों आगरा के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए संगठन पर चर्चा की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष के लिए 30 और जिलाध्यक्ष के लिए 25 आवेदन आए।
विज्ञापन


प्रदेश के नेताओं के साथ मंथन करते हुए महानगर और जिलाध्यक्ष पद के लिए 6-6 नाम तय किए। शुक्रवार को पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को सौंपी है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक नए महानगर और जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed