{"_id":"6a9b9aa449497c9d2c0ded14","slug":"ankit-balyan-murder-case-now-fire-400-rounds-outside-house-threat-posted-on-an-instagram-account-2026-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकित हत्याकांड: 'दो और कत्ल होंगे, जिस दिन हमारा माथा चटकेगा, उस दिन जिंदगी हिलेगी'; इंस्टा पर धमकी भरी पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित हत्याकांड: 'दो और कत्ल होंगे, जिस दिन हमारा माथा चटकेगा, उस दिन जिंदगी हिलेगी'; इंस्टा पर धमकी भरी पोस्ट
Sat, 05 Sep 2026 10:53 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:53 AM IST
सार
शामली में गायक अंकित बालियान हत्याकांड के बाद एक बार फिर से धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट में लिखा है कि अब घर के बाहर 400 गोलियां चलाई जाएंगी। आगे लिखा है कि आमने-सामने मिलेंगे, जब मिलना हो बता देना। डरते नहीं हैं किसी से।
विज्ञापन
Ankit baliyan Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में गायक अंकित बालियान हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर एक लाख रुपये के इनामी शार्प शूटर सत्यम के नाम से बनाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट कैडी 4 सत्यम पर फिर से धमकी भरी पोस्ट डाली गई है। इसमें लिखा है कि जिस दिन हमारा माथा चटकेगा, उस दिन जिंदगी हल जाएगी’।
ankit baliyan murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन घंटे के लिए बनाई थी स्नैप आईडी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि करनाल के शार्प शूटरों ने सिम खरीदने के लिए करीब तीन घंटे के लिए स्नैपचैट आईडी बनाई थी। इसके बाद आईडी को डिलीट कर दिया गया था। पुलिस अब सोशल मीडिया पर सत्यम समेत अन्य नामों से डाली जा रही पोस्ट की भी जांच कर रही है कि इन्हें वास्तव में संबंधित लोगों ने डाला है या किसी और ने उनके नाम का इस्तेमाल किया है।

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोगी गैंग के नाम से वायरल पोस्ट से किया इनकार
अंकित हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट के बारे में सवाल किए जाने पर मासूम शर्मा ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई पोस्ट नहीं की है। उन्होंने वायरल पोस्ट से अपना संबंध होने से साफ इन्कार किया। हरियाणवी गीतों में बढ़ते गन कल्चर और इस तरह के गानों को लेकर पूछे गए सवाल पर मासूम शर्मा ने कोई जवाब नहीं दिया और बात टाल दी।
अंकित हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट के बारे में सवाल किए जाने पर मासूम शर्मा ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई पोस्ट नहीं की है। उन्होंने वायरल पोस्ट से अपना संबंध होने से साफ इन्कार किया। हरियाणवी गीतों में बढ़ते गन कल्चर और इस तरह के गानों को लेकर पूछे गए सवाल पर मासूम शर्मा ने कोई जवाब नहीं दिया और बात टाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित के परिवार के साथ गलत हुआ, जल्द मिले न्याय : केडी
हरियाणवी सिंगर केडी ने गायक अंकित बालियान हत्याकांड पर दुख जताते हुए कहा कि अंकित के परिवार के साथ बहुत गलत हुआ है। परिवार ने अपना बेटा खोया है और इस दर्द की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अंकित के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके।
हरियाणवी सिंगर केडी ने गायक अंकित बालियान हत्याकांड पर दुख जताते हुए कहा कि अंकित के परिवार के साथ बहुत गलत हुआ है। परिवार ने अपना बेटा खोया है और इस दर्द की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अंकित के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक दिन पहले पोस्ट में लिखा था- दो और मर्डर होंगे
सत्यम के नाम से सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को पोस्ट डाली गई थी, जिसमें आमने-सामने मिलने की चुनौती देते हुए डरने से इन्कार किया था, साथ ही कहा था कि अभी दो और मर्डर होंगे। लगातार सामने आ रही इन पोस्ट से पुलिस की जांच भी सोशल मीडिया अकाउंट और उन्हें संचालित करने वालों की ओर बढ़ गई है।