{"_id":"678004397f1d53c573042dd7","slug":"theft-in-retired-police-inspectors-house-etah-news-c-163-1-sagr1016-128048-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:46 PM IST
Link Copied
जैथरा। कस्बा के मोहल्ला पालीवालान में सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक के घर चोर टेलीफोन के खंभे पर चढ़कर घुस आए। लाखों रुपये के जेवर-नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। मोहल्ला पालीवालान निवासी नीरज शर्मा कानपुर में निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। फिलहाल वह कानपुर में रह रहे हैं। यहां उनके परिजन इस घर में रहते हैं। किसी कार्य से उनकी पत्नी भाभी मधु शर्मा आठ दिन पूर्व कानपुर चली गईं थीं। घर पर अन्य परिजन छत पर बने कमरे में सो रहे थे। बुधवार रात चोर एक दीवार के सहारे खड़े टेलीफोन के खंभे से चढ़कर छत पर पहुंचे। जिस कमरे में परिजन सो रहे थे, उसके दरवाजे को बाहर से एक गमछे से बांध दिया। मकान के नीचे के कमरे खंगालने में जुट गए। परिजन के अनुसार गहने, 10-15 हजार की नकदी लेकर मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर फरार हो गए। परिजन के अनुसार आभूषणों की कीमत ढाई-तीन लाख रुपये है। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन जागे तो कमरे का दरवाजा खोला और दरवाजे के हत्थे एक गमछे से बंधे हुए थे। परिजन ने गमछे को हसिया से काटा और बाहर निकले। नीचे आकर देखा तो सभी कमरे खुले पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। परिजन ने जानकारी फोन पर नीरज शर्मा और थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगाली। नीरज के भतीजे अमित शर्मा ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की पहचान और पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
खेल में रोशन कर चुके हैं नाम नीरज शर्मा ने पुलिस में रहकर खेल में पुलिस महकमा और भारत का नाम रोशन किया है। एशियाई खेलों में कई बार स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुके हैं। नाम रोशन करने वाले नीरज शर्मा का जैथरा के अलावा कानपुर तथा अन्य शहरों में भी अभिनंदन किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।