{"_id":"677fc0b1be85ee7c560b8735","slug":"video-work-paving-road-started-main-road-villagers-waiting-paved-road-for-years","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुख्य मार्ग पर पर शुरू हुआ खड़ंजा का काम, ग्रामीण वर्षों से कर रहे थे पक्के मार्ग का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुख्य मार्ग पर पर शुरू हुआ खड़ंजा का काम, ग्रामीण वर्षों से कर रहे थे पक्के मार्ग का इंतजार
चंदाैली के चहनिया विकासखंड के कैली गांव सभा की धोबही बस्ती के मुख्य मार्ग पर ग्राम प्रधान जवाहिर राम की ओर से खड़ंजा बिछवाए जाने का कार्य गुरुवार से शुरू कराया गया। इससे ग्रमीणों में हर्ष है। हालांकि बस्ती के लोगों को अभी तक कई मूलभूत सुविधाएं नसीब नहीं हो पाई हैं। गांव सभा के धोबही बस्ती की आबादी लगभग 300 के करीब है। यहां अनुसूचित जाति, निषाद, यादव बिरादरी के लोग निवास करते हैं। आजादी के लगभग सात दशक बाद भी गांव में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। गांव के लोग शौचालय, आवास, पेयजल आदि की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि ग्राम प्रधान के प्रयास से गांव के मुख्य मार्ग पर चार लाख रुपये की लागत से लगभग 200 मीटर मार्ग पर खड़ंजा बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों में विकास के उम्मीद की किरण जगी है। ग्रामीणों की मानें तो अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने गांव के विकास को गति नहीं दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।