Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Chandauli News
›
VIDEO : Protest against water shortage in Chandauli population of 18 thousand yearning for water since 18 days protest held
{"_id":"6735fedd024f576d130ed9f1","slug":"video-protest-against-water-shortage-in-chandauli-population-of-18-thousand-yearning-for-water-since-18-days-protest-held","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में पानी की अव्यवस्था पर प्रदर्शन, 18 दिनों से पानी को तरस रही 18 हजार की आबादी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में पानी की अव्यवस्था पर प्रदर्शन, 18 दिनों से पानी को तरस रही 18 हजार की आबादी, किया प्रदर्शन
विकासखंड नियामताबाद के ग्राम सभा कटेसर की 18 हजार की आबादी पिछले 18 दिनों से पानी के लिए तरस रही है। कई बार शिकायत के बाद भी मोटर की ठीक से मरम्मत नहीं किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्रामीण दूषित पानी पीने को विवश है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 28 अक्टूबर को मोटर खराब हो गई थी। कई बार शिकायत के बाद अधिकारियों ने इस बनवाया लेकिन पुन: खराब हो गई। मोटर नहीं चलने के कारण ग्रामीण हैंडपंप का दूषित पानी पीने को विवश है। नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल निगम विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में जल निगम विभाग के जय उदय गुप्ता का कहना है कि मोटर में खराबी होने के कारण एक बार उसे बनाया गया था, इसमें टेक्निकल फाल्ट होने के कारण दोबारा उसे मरम्मत के लिए भेजा गया है और जल्द ही मोटर मरम्मत करा कर उसे लगवा कर जलापूर्ति बहाल कर दी जााएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।