Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One should never put a saint, a sacred text, or the Divine to the test: Shalini Tripathi

संत, ग्रंथ और भगवंत की कभी परीक्षा नहीं लेनी चाहिए : शालिनी त्रिपाठी

Wed, 18 Nov 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
One should never put a saint, a sacred text, or the Divine to the test: Shalini Tripathi
मानस सेवा प्रचार समिति बौरी की ओर से आयोजित रामकथा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कथा के पहले दिन मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को संत, ग्रंथ और भगवंत के प्रति श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत, ग्रंथ और भगवान की कभी परीक्षा नहीं लेनी चाहिए, बल्कि इनके प्रति मन में अटूट श्रद्धा रखनी चाहिए। संतों के वचन और धर्मग्रंथों की शिक्षाएं मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन

छठ महापर्व का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी माताएं डूबते सूर्य को भी पूरी श्रद्धा से अर्घ्य देती हैं। इसके पीछे यह विश्वास है कि अस्त होने वाला सूर्य अगले दिन फिर उदय होगा। यह परंपरा सिखाती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी उम्मीद और विश्वास नहीं छोड़ना चाहिए। आस्था केवल उदय होते सूर्य के सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि अस्त होते सूर्य के प्रति कृतज्ञता का भाव भी इसमें निहित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला दर्शन है। इसमें वर्णित मर्यादा, त्याग, प्रेम, सेवा और समर्पण के आदर्श हर युग में प्रासंगिक हैं। भगवान श्रीराम का जीवन विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम बनाए रखने की प्रेरणा देता है। मनुष्य की महानता पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि उसके कर्म और व्यवहार से तय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानस मयूरी ने कहा कि रामकथा का श्रवण तभी सार्थक है, जब उसके आदर्शों को आचरण में उतारा जाए। परिवार में प्रेम, समाज में सद्भाव और जीवन में नैतिकता बनाए रखना ही रामकथा की वास्तविक प्रेरणा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अहंकार, ईर्ष्या और द्वेष त्यागकर विनम्रता, सेवा और परोपकार के भाव अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed