{"_id":"6afcaa4f72cf0e84ac01ccfc","slug":"sp-workers-should-mobilize-to-get-the-names-of-eligible-individuals-added-to-the-electoral-roll-ramkishun-chandauli-news-c-189-1-chl1002-157802-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जुड़वाने के लिए जुटें सपा कार्यकर्ता : रामकिशुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जुड़वाने के लिए जुटें सपा कार्यकर्ता : रामकिशुन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जुट जाएं।
उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं, छात्र पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। कहा कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाएं। इसके अलावा सूची से छूटे पात्र लोगों के नाम जुड़वाने के लिए उन्हें जागरूक करें। मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर नियमानुसार संशोधन कराएं।
उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अभियान में पूरी सतर्कता बरती जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।