{"_id":"694fdf731b20198520011ed7","slug":"video-farmers-are-earning-double-income-from-chickpea-crop-2025-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"चने की फसल से किसानों की डबल कमाई, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के मौसम में चने की फसल क्षेत्र के किसानों के लिए डबल मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। अपनी मेहनत, लगन और सूझ-बूझ से किसान न केवल चने के स्वादिष्ट साग को बेचकर तत्काल आमदनी कर रहे हैं, बल्कि बाद में चने के दाने से भी अच्छा लाभ कमाकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। महमदपुर-जमालपुर गांव के किसान इस दोहरी रणनीति का शानदार इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने सही समय पर चने की बुआई की है। चने की फसल से दोहरा लाभ उठाने वाले एक किसान के बेटे, शिवम यादव ने बताया कि जब फसल साग काटने लायक हो जाती है, तो पापा उसे काटकर सैदपुर मंडी या बाजार में अच्छे दामों पर बेच देते हैं। किसान परिवार के भरण-पोषण में चने के साग की बिक्री एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ठंड के दिनों में चने का साग अच्छे दामों में बिकता है, जिससे किसानों को तत्काल नकद आय प्राप्त होती है। साग काटने के बाद, किसान फसल को खेत में छोड़ देते हैं। बचे हुए पौधों पर चने (छोटा फल) लगते हैं, जो पकने पर दाने में बदल जाते हैं। शिवम यादव आगे कहते हैं कि साग बेचने के बाद, जब चने के दाने (छोलिया/ चना) आ जाते हैं और फसल पक जाती है, तब यह दाने के रूप में हमें दूसरा फायदा देते हैं। इस तरह, डबल फायदा करके हमारे परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।