Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Westerly winds increased the cold, temperatures could fall to six degrees

Chandauli News: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, छह डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Mon, 16 Nov 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Westerly winds increased the cold, temperatures could fall to six degrees
बुधवार तक दिन का तापमान 26 और रात का 13 डिग्री पहुंचने का अनुमान, कोहरे के भी आसार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब जिले के मौसम पर भी दिखने लगा है। पछुआ हवाओं के साथ तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। रविवार को आसमान में बादल छाए रहने से धूप की तपिश कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार तक दिन के तापमान में छह डिग्री और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का असर भी दिखने लगेगा।
रविवार की सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। इसके चलते सूर्य की किरणें कमजोर रहीं और दिन में भी ठंड का एहसास हुआ। शाम को पछुआ हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। छठ पूजा के लिए अर्घ्य देने पहुंचे श्रद्धालु भी वापसी के दौरान गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। राज्य कृषि एवं मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 और 16 नवंबर के दौरान तापमान में प्रभावी गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से 16 नवंबर से जिले के तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड और कोहरे में भी वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed