Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After Chhath, one-way specials will run for Udhana, Bandra, Ahmedabad and BalsarAfter Chhath, one-way specials will run for Udhana, Bandra, Ahmedabad and Balsar

Chandauli News: छठ के बाद उधना, बांद्रा, अहमदाबाद, बलसाड़ के लिए चलेगी वन-वे स्पेशल

Mon, 16 Nov 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
After Chhath, one-way specials will run for Udhana, Bandra, Ahmedabad and BalsarAfter Chhath, one-way specials will run for Udhana, Bandra, Ahmedabad and Balsar
17 नवंबर को एक, 18 नवंबर को पीडीडीयू जंक्शन होकर जाएगी चार वन-वे स्पेशल
विज्ञापन

पटना से दिल्ली के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। छठ पर्व के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे पांच वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाएगी। ये ट्रेनें गुजरात के उधना, मुंबई के बांद्रा टर्मिनस, अहमदाबाद और बलसाड़ के लिए चलेगी। इनका पीडीडीयू जंक्शन पर ठहराव होगा। इससे मुंबई, गुजरात और अन्य शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा नई दिल्ली और पटना के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 17 नवंबर को गाड़ी संख्या 05555 समस्तीपुर-बलसाड़ वन-वे स्पेशल समस्तीपुर से दोपहर एक बजे रवाना होगी। मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा और बक्सर होते हुए रात 8:30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी और भुसावल होते हुए अगले दिन रात 10 बजे बलसाड़ पहुंचेगी। 18 नवंबर को गाड़ी संख्या 03691 गया-बांद्रा टर्मिनस वन-वे स्पेशल गया से सुबह 5:45 बजे रवाना होगी। डेहरी और सासाराम होते हुए सुबह 10:30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से सतना, जबलपुर, इटारसी और भुसावल होते हुए अगले दिन रात 9:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी दिन गाड़ी संख्या 03237 राजगीर-अहमदाबाद वन-वे स्पेशल राजगीर से सुबह 11:30 बजे चलेगी। पटना, आरा और बक्सर होते हुए शाम 6:30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से मानिकपुर, बांदा, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल और सूरत होते हुए तीसरे दिन सुबह चार बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05581 मधुबनी-अहमदाबाद वन-वे स्पेशल मधुबनी से शाम 6:15 बजे रवाना होगी। दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, दानापुर, आरा और बक्सर होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से सतना, दमोह, बीना, सीहोर, उज्जैन और रतलाम होते हुए तीसरे दिन सुबह 7:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या झंझारपुर-उधना वन-वे स्पेशल 18 नवंबर को झंझारपुर से शाम पांच बजे रवाना होगी। पटना, आरा और बक्सर होते हुए अगले दिन सुबह तीन बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और नंदुरबार होते हुए तीसरे दिन सुबह 5:30 बजे उधना पहुंचेगी।
विज्ञापन


इनसेट--
दिल्ली-पटना के बीच भी चलेगी विशेष ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और पटना के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04068 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 15 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली से रात 11:40 बजे रवाना होगी। गाजियाबाद, टूंडला, गोविंदपुरी और प्रयागराज होते हुए अगले दिन दोपहर 1:45 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बक्सर और आरा होते हुए शाम पांच बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04067 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 16 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे पटना से चलेगी और रात 10:35 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर अगले दिन दोपहर एक बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed