{"_id":"6880ebcd512ed86b840418b7","slug":"video-criminals-are-emboldened-police-administration-is-making-money-congressmen-protested-against-allegation-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अपराधियों के बढ़े हौसले, पुलिस प्रशासन काट रही मलाई, काग्रेसियों ने आरोप लगा किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों के बढ़े हौसले, पुलिस प्रशासन काट रही मलाई, काग्रेसियों ने आरोप लगा किया प्रदर्शन; VIDEO
जिला व शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धान की रोपाई के लिए किसानों को खाद व सिचाई की क़िल्लत को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं राज्यपाल के नाम ज्ञापन ज़िलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को सौंपा। इस दौरान प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि जनपद में धान के फसल की रोपाई चल रही है। किसानों को धान के फसल के लिए यूरिया खाद और सिचाई के लिये पानी की अत्यंत आवश्यकता है। लेकिन किसानों को सिचाई के लिये पानी नहीं मिल पा रहा है और खाद के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को मुफ़्त बिजली व उनकी आमदनी दो गुणी करने का वादा किया था।किंतु भाजपा सरकार बनने के बाद वह वादा आज पूरी तरह खोखला साबित हुआ। भाजपा सरकार नाक तक भ्रष्टाचार में डूबी है,जनपद में अपराध का ग्राफ़ तेज़ी से बढ़ा है लगातार हिंसक घटनाएं देखने को मिल रही हैं। अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं और पुलिस प्रशासन मलाई काटने में लगे हैं।जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि आज किसान यूरिया व डीएपी, पानी के लिये त्राही त्राही कर रहा है। यूरिया व डीएपी खाद की सहकारी समितियों व निजी दुकानों पर कालाबाज़ारी के चलते किसान इस उमस भरी गर्मी में दर- दर भटक रहा है और ब्लैक में ऊँची क़ीमत देकर खाद खरीदने को मजबूर है। आज जनपद- चंदौली सहित उत्तर प्रदेश का किसान भाजपा सरकार के दोहरी नीति से ख़ुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। इस दौरान बृजेश गुप्ता, कमलेश ओझा, राजीव त्रिपाठी, मधु राय, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, दया राम पटेल, मुनीर खान, शाहिद तौसीफ, निखिल सिंह असद इकबाल पवन पासवान शांतेश्वर पाण्डेय दिलीप पाल उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।