फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UPCOS eliminates the game of middlemen in outsourcing

Chandauli News: यूपीकोस से आउटसोर्सिंग में बिचौलियों का खेल खत्म

Thu, 03 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
UPCOS eliminates the game of middlemen in outsourcing
चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के आधिकारिक पोर्टल, वेबसाइट और प्रतीक चिह्न का भव्य शुभारंभ किया गया। इस डिजिटल व्यवस्था के लागू होने से प्रदेश के 2.70 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मियों का आर्थिक शोषण समाप्त होगा और भर्ती प्रणाली में शत-प्रतिशत पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में देखा गया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद साधना सिंह, सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, और मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रम विभाग द्वारा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के लिए चलायी का रही योजना कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत 06 श्रमिकों को कुल 390000 रुपये एवं मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत 4 लाभार्थियों को 114000 रूपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि राज्य सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शुरुआत से आउटसोर्सिंग प्रणाली में शत-प्रतिशत पारदर्शिता आएगी और बिचौलियों द्वारा किए जाने वाले आर्थिक शोषण पर पूरी तरह विराम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed