फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni and Rishabh Pant at a gathering for Party video has gone viral on social media reactions

पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र? सोशल मीडिया पर मची धूम

Thu, 03 Sep 2026 09:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Sep 2026 09:48 AM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें ये दोनों खिलाड़ी एक कमरे में पार्टी का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
MS Dhoni and Rishabh Pant at a gathering for Party video has gone viral on social media reactions
धोनी और पंत की पार्टी - फोटो : X Screen grab

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक पार्टी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इस वीडियो में धोनी और पंत अपने दोस्तों के साथ एक कमरे में नजर आ रहे हैं। क्लिप का सबसे बड़ा आकर्षण धोनी का एक कथित बयान बना है, जिसमें वह जाते हुए कहते हैं, जरा हुक्का पी के आता हूं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो की नहीं हो सकी पुष्टि
इसके अलावा, कमरे की मेज पर कॉकटेल भी दिखाई दे रहा है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कोई निजी पार्टी का माहौल था। हालांकि, इस वायरल वीडियो की प्रमाणिकता और इसके समय व स्थान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। इससे पहले भी धोनी के हुक्का के शौक को लेकर कई खुलासे हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

MS Dhoni and Rishabh Pant at a gathering for Party video has gone viral on social media reactions
धोनी, नदीम और पंत - फोटो : instagram
धोनी को लेकर बेली ने किया था खुलासा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली ने एक बार खुलासा किया था कि धोनी को हुक्का पीने का शौक है और वह अपने होटल के कमरे में इसे सेट करके रखते थे। बेली के मुताबिक, धोनी के कमरे का दरवाजा हमेशा युवा खिलाड़ियों के लिए खुला रहता था, जहां वे अक्सर आकर बैठते और समय बिताते थे। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी माइकल हसी ने भी धोनी के होटल के कमरे के बारे में बात करते हुए बताया था कि उनका कमरा एक अनौपचारिक टीम लाउंज की तरह हुआ करता था, जहां खिलाड़ी इकट्ठा होकर आपस में मेल-जोल बढ़ाते थे। 
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या बोल रहे धोनी?
हाल ही में सामने आए इस वायरल वीडियो में धोनी और पंत अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पंत सोफे पर बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति के पास से धोनी को माही भाई कहकर ग्रुप फोटो के लिए बुलाते दिखते हैं। इस पर धोनी उनके पास आते हैं, पंत को मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'जरा हुक्का पीके आता हूं।' दोनों दिग्गजों के बीच की इस अनस्क्रिप्टेड और अनौपचारिक बॉन्डिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मसूरी में ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में भी शामिल हुए थे, जहां क्रिकेट जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लिया था हिस्सा
पंत ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने जीत हासिल की, जबकि कोलंबो में दूसरा टेस्ट ड्रा रहा। इस सीरीज में ऋषभ पंत ने तीन पारियों में 56.00 की बेहतरीन औसत से 168 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। टीम इंडिया की जीत में उनका रोल काफी अहम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed