{"_id":"6880ebc63f20585ef50d55e1","slug":"video-congress-supports-save-revasa-basti-movement-video-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवसा बस्ती बचाओ आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवसा बस्ती बचाओ आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन, VIDEO
चंदौली के रेवसा गांव में भारतमाला परियोजना के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर बस्ती बचाओ संघर्ष लगातार तेज़ हो रहा है। दलित बस्ती के लगभग 200 मकानों को गिराए जाने के विरोध में रेवसा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार 39वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को इस आंदोलन को कांग्रेस पार्टी का भी समर्थन मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी दलित बस्ती के निवासियों के साथ खड़ी है और उनकी हर जायज मांग को शासन-प्रशासन से उठाकर पूरा करवाने का प्रयास करेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विकास परियोजनाओं की आड़ में भूमिहीन, दलित और गरीबों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि जिनका प्रभाव है, उनके विद्यालय और परिसरों को बचाने के लिए परियोजना का रुख मोड़ा गया।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष अभिषेक कुमार को समर्थन पत्र सौंपते हुए कांग्रेस नेताओं ने चेताया कि अगर प्रशासन ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी। इस मौके पर देवेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश गुप्ता, मधु राय, कमलेश ओझा, राजीव त्रिपाठी, दयाराम पटेल, राकेश पाठक, राकेश सिंह, शहीद तौसीफ, असद इकबाल, तरुण पांडेय, दिलीप यादव, मसूद अली सहित कई कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।