फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli defeated Sonbhadra in state level Kabaddi

Chandauli News: राज्य स्तरीय कबड्डी में चंदौली ने सोनभद्र को हराया

Sun, 13 Sep 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chandauli defeated Sonbhadra in state level Kabaddi
बबुरी के यूनिवर्सल ​प​ब्लिक स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संव
बबुरी। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में शनिवार को 50वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिला कबड्डी एसोसिएशन चंदौली की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह और महासचिव विजेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबला चंदौली और सोनभद्र के बीच खेला गया। इसमें चंदौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनभद्र को 36-04 अंक से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में वाराणसी ने मिर्जापुर को 44-07 अंक से हराया। तीसरा मुकाबला रायबरेली और कौशांबी के बीच रोमांचक रहा, जिसमें रायबरेली ने कौशांबी को 44-34 अंक से पराजित किया।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ‘बबलू’, हरिश्चंद्र अग्रहरी, पंकज दुबे, राजकुमार तिवारी, जिला कबड्डी एसोसिएशन के ब्रजेश सिंह, प्रमोद सिंह, राकेश सोनकर, जितेंद्र पाल, रामनारायण राजभर, कमलेश चौहान, निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed