सुर्खियां: ब्रिक्स सम्मेलन से बदली दिल्ली की सूरत; हरीश रावत छोड़ेंगे पद; जोमैटो ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से नई दिल्ली घोषणा तक, पहले दिन क्या-क्या हुआ?
नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन कूटनीति से लेकर कारोबार तक कई अहम घटनाक्रम देखने को मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बहुप्रतीक्षित मुलाकात हुई तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ भी भारत की अहम बातचीत हुई। इसी बीच ब्रिक्स देशों ने 140 बिंदुओं वाली नई दिल्ली घोषणा को मंजूरी दी। इसमें आतंकवाद, पहलगाम हमला, पश्चिम एशिया का संकट, व्यापार, एकतरफा प्रतिबंध, स्थानीय मुद्रा में कारोबार और संयुक्त राष्ट्र सुधार जैसे मुद्दों पर साझा रुख सामने आया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
ब्रिक्स LIVE: आज दिल्ली से रूस रवाना होंगे पुतिन; शिखर बैठक से इतर ईरान-अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की मुलाकात
ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के बाद आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली से रूस रवाना होंगे। दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक से इतर ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की मुलाकात भी चर्चा में रही। पहले दिन के सम्मेलन से इतर आज अंतिम दिन भी कई अहम कार्यक्रम निर्धारित हैं। ब्रिक्स से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें
दिल्ली आजकल: ब्रिक्स सम्मेलन ने लौटाया 80 के दशक वाला कनॉट प्लेस, अतिक्रमण हटते ही बदली बाजार की तस्वीर
कनॉट प्लेस का नजारा इन दिनों ऐसा है मानो दिल्ली ने अपने पुराने एलबम का एक पन्ना फिर खोल दिया हो। सफेद इमारतों के नीचे खुले गलियारे, पैदल चलने के लिए पर्याप्त जगह और दुकानों के सामने कम भीड़ ने कनॉट प्लेस को उसके पुराने रूप की याद दिला दी। फर्क सिर्फ इतना है कि 80 के दशक में यह इसकी रोजमर्रा की तस्वीर थी, जबकि अब अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के आगमन पर नजर आ रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश, कांग्रेस पार्टी के प्रति जताई निष्ठा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी आलाकमान से सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश करेंगे। अपने निजी सहायक चंदन सिंह जीना के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे की कार्रवाई के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफे को लेकर चल रही खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी की सदस्यता उनके खून में है। उन्होंने केवल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और एआईसीसी की वर्किंग कमेटी के सदस्य से इस्तीफे की बात कही है, लेकिन इस पद से अभी इस्तीफा नहीं दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या: आरोपी ने महीनों पीछा कर बरसाईं गोलियां; फिर खुद को भी मार डाला, क्या मामला?
दिल्ली: एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू
एअर इंडिया के पूर्व पायलट दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 10 सितंबर को होटल में चेक-इन किया था। साउथ वेस्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार 11 सितंबर की शाम को उनके भाई ने होटल मैनेजर को सूचना दी कि वे फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। मैनेजर कमरे तक गए तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। मास्टर चाबी से कमरा खोला गया और अंदर कप्तान बेहोश पाए गए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
गणेश चतुर्थी: दिल्ली में चार राज्यों की मिट्टी से आकार ले रहे हैं गणपति बप्पा, प्रतिमाओं में प्राकृतिक सामग्री
राजधानी में गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं अंतिम रूप ले रहीं हैं। इस बार इन प्रतिमाओं की खास बात यह है कि बप्पा को आकार देने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से मिट्टी और दूसरी प्राकृतिक सामग्री दिल्ली पहुंच रही है। चार राज्यों की मिट्टी से तैयार हो रहे बप्पा इस बार लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कहीं बंगाल से लाई गई मिट्टी का इस्तेमाल हो रहा है तो कहीं मध्य प्रदेश से आई लकड़ी और बांस प्रतिमा को मजबूती दे रहे हैं। चार तरह की मिट्टी, पराली और दूसरी सामग्री को मिलाकर कारीगर प्रतिमाओं को ऐसा रूप दे रहे हैं कि तैयार होने के बाद भगवान गणेश का स्वरूप जीवंत नजर आता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
अलर्ट: जोमैटो नकद भुगतान पर अब लेगी अतिरिक्त शुल्क, ग्राहक को चुकाने होंगे पांच से 20 रुपये तक ज्यादा
टाटा संस: एनबीएफसी लाइसेंस सरेंडर करने की अर्जी आरबीआई ने की खारिज, क्या शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी?
देश के नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाले सबसे बड़े कारोबारी घराने, टाटा समूह की मुख्य होल्डिंग कंपनी 'टाटा संस' को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से एक बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय बैंक ने टाटा संस की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) लाइसेंस सरेंडर करने की अर्जी को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया है। शनिवार को सामने आए इस घटनाक्रम के बाद अब शेयर बाजार में टाटा संस की लिस्टिंग अनिवार्य और लगभग तय मानी जा रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
गर्मी का बदलता मिजाज: अप्रैल-अक्तूबर तक तपेगी दुनिया, उत्तर-पश्चिम भारत में वसंत से बढ़ेगी लू की मार!
पांच किमी लंबी मेज, 20 हजार लोग और गिनीज रिकॉर्ड: बच्चों के अस्पताल के लिए जुटाया पैसा, क्या है पूरा मामला?
एशियाई खेल: एशियाड में खेलने पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? शीर्ष खिलाड़ियों से बातचीत के लिए उत्साहित
रोहित के बयान पर बड़ा विवाद: टीवी को 'कूड़ेदान' बोलने पर भड़की देवोलीना, बोली- आपकी अपनी पहचान भाई की वजह से