फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   4236 cusecs of water released from four dams

Chandauli News: चार बांधों से छोड़ा गया 4236 क्यूसेक पानी

Sun, 13 Sep 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
4236 cusecs of water released from four dams
चकिया। पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश के बाद शनिवार को सुबह जिले के चार बांधों से 4236 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर बढ़ने के कारण नौगढ़, चंद्रप्रभा, मुसाखाड़ और भैसोड़ा समेत चारों बांधों के फाटक खोलने पड़े। फिलहाल सीमित मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है। हालांकि, प्रशासन ने बांधों की ओर लोगों के जाने पर रोक लगा दी है और पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात पहाड़ी क्षेत्रों में चमक-गरज के साथ तेज बारिश हुई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश का असर शनिवार सुबह बांधों में दिखाई दिया। पानी की आवक बढ़ने से जलस्तर भी बढ़ने लगा। इसके बाद संबंधित विभाग की निगरानी में चार बांधों से पानी की निकासी शुरू की गई।
विज्ञापन


चारों बांधों में सबसे ज्यादा मुसाखाड़ से पानी छोड़ा गया। इसी तरह नौगढ़ डैम से 497 क्यूसेक, चंद्रप्रभा डैम से 396 क्यूसेक और भैसोड़ा डैम से 75 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस तरह चारों बांधों से कुल 4236 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बांधों से निकला पानी कर्मनाशा, चंद्रप्रभा और गड़ई नदियों के रास्ते आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बांधों पर पुलिस तैनात, लोगों के जाने पर रोक

बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। चकिया, नौगढ़ और चकरघट्टा क्षेत्र के बांधों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। लोगों को बांधों की ओर जाने से रोक दिया गया है। पुलिस और संबंधित विभाग के कर्मचारी जलस्तर तथा पानी के बहाव पर नजर रख रहे हैं। लोगों को भी नदी, नालों और बांधों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed