Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Liquor was smuggled into Bihar by wrapping it in newspapers and hiding it inside purses and clothing; 33 people, including 18 women, arrested

चंदौली: अखबार में लपेटकर, पर्स और कपड़ों में छिपाकर बिहार पहुंचाते थे शराब; 18 महिलाओं समेत 33 गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 10:38 PM IST
Kishan Chaubey किशन चौबे
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:38 PM IST
Chandauli: Liquor was smuggled into Bihar by wrapping it in newspapers and hiding it inside purses and clothing; 33 people, including 18 women, arrested
पीडीडीयू नगर। बिहार में शराबबंदी के बावजूद वहां शराब की मांग पूरी करने के लिए तस्करों ने नया तरीका अपना रखा था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए शराब की बोतलों को अखबार में लपेटकर पारदर्शी टेप से पैक किया जाता था। पुरुष तस्कर इन्हें पिट्ठू बैग और कपड़ों के थैलों में रखते थे, जबकि महिलाएं हैंड पर्स, सूटकेस और कपड़ों में छिपाकर शराब बिहार पहुंचाती थीं। चंदौली कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 18 महिलाओं समेत 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीडीडीयू नगर के वार्ड नंबर पांच स्थित बंद पड़े चंदौली रेस्टोरेंट में छापा मारकर 520.7 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसमें विभिन्न ब्रांड की कुल 2234 बोतलें, टेट्रा पैक और पाउच शामिल हैं। इसके अलावा शराब बिक्री के 37,690 रुपये नकद, एक टेंपो, दो मोटरसाइकिल और एक मोपेड भी बरामद की गई। चेकिंग के दौरान खुला तस्करी का राज पुलिस के अनुसार, मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह टीम के साथ सकलडीहा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक बाइक मोड़कर भाग निकला, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति फिसलकर गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान बिहार के वैशाली जिले के सुमंत कुमार के रूप में हुई। तलाशी में उसके पिट्ठू बैग से शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने वार्ड नंबर पांच स्थित बंद पड़े चंदौली रेस्टोरेंट में शराब की बड़ी खेप रखे होने की जानकारी दी। सीढ़ियों के नीचे बने दरवाजे से होता था आना-जाना इसके बाद पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर छापा मारा। सीढ़ियों के नीचे बने दरवाजे से अंदर पहुंची पुलिस को कम रोशनी में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शराब की बोतलों की पैकिंग करते मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 18 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट का इस्तेमाल शराब की खेप जमा करने और उसे छोटी-छोटी खेप में बांटने के लिए किया जा रहा था। बोतलों को अखबार में लपेटकर अलग-अलग पैकेट तैयार किए जाते थे। ट्रेनों और बसों से बिहार भेजते थे शराब जांच में सामने आया कि स्थानीय शराब के ठेकों से टेंपो और मोटरसाइकिल के जरिये शराब रेस्टोरेंट तक पहुंचाई जाती थी। यहां से छोटी-छोटी खेप बनाकर सवारी ट्रेनों, बसों और निजी वाहनों से बिहार भेजी जाती थी। वहां शराब को ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रेस्टोरेंट के मालिक और शराब ठेके से जुड़े संतोष गुप्ता की भूमिका को लेकर भी पूछताछ में जानकारी सामने आई है। पुलिस ने रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी है। बिहार के कई जिलों के निवासी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में चंदौली के अलावा बिहार के वैशाली, पटना, रोहतास, नालंदा, गया और जहानाबाद समेत कई जिलों के निवासी शामिल हैं। इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। सीओ सदर नामेंद्र रावत ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 महिलाओं समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब बिहार भेजी जानी थी। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन : अध्यक्ष समेत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

03 Nov 2026

अंबाला में 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे शहीद स्मारक का उद्घाटन, जनसभा की तैयारियां तेज

शाहजहांपुर: घरेलू विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

03 Nov 2026

नई अनाज मंडी में धान की आवक से दूसरे दिन भी लगा जाम, करीब 3 घंटे तक जा में फंसे रहे किसान

03 Nov 2026

100 दिवसीय अभियान के तहत राजकीय विद्यालयों में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में संगीतकार मुत्तुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती

03 Nov 2026

पटाखा स्टॉल के लिए एक ही परिवार के 10-10 लोगों ने कर दिए आवेदन, ड्रॉ से निकलेंगी स्टॉल

03 Nov 2026
विज्ञापन

ईडी ने शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर की छापेमारी

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में संस्कृति संसद का आयोजन

03 Nov 2026

जोगिंद्रनगर: नौनिहाल ने किया थाने का भ्रमण, पुलिस की पाठशाला में सीखे सुरक्षा के सबक

03 Nov 2026

गोंडा: गन्ने का मूल्य 600 रुपये क्विंटल करने की मांग, किसानों का प्रदर्शन

03 Nov 2026

कानपुर: फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म, जाजमऊ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

03 Nov 2026

गोरखपुर: सेंट जोसेफ स्कूल गोरखनाथ में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन

03 Nov 2026

कन्नौज जिला अस्पताल में गर्भवती से पांच हजार की रिश्वत मांगने वाला डॉक्टर निलंबित

03 Nov 2026

काशी दौरे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव, भाजपा पर साधा निशाना

03 Nov 2026

VIDEO: आबकारी अधिकारी को ही ओवररेट में बेची शराब, लगा 75 हजार जुर्माना

03 Nov 2026

सहपऊ में दो किसानों की सात बीघा करब जली

03 Nov 2026

सूफियाना संगीत के कलाकारों ने अमर उजाला कार्निवाल में अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को किया मंत्रमुग्ध

03 Nov 2026

गोरखपुर रंग महोत्सव: सांसद रवि किशन ने रखे अपने विचार

03 Nov 2026

बिलासपुर में महिला आयोग की विशेष अदालत, 10 मामलों का मौके पर निपटारा

03 Nov 2026

जबलपुर: सड़क हादसे में ब्रेन डेड सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दिया जीवनदान, हार्ट-लिवर अहमदाबाद भेजे गए

03 Nov 2026

रायबरेली: विकास के मुद्दे पर बोर्ड की बैठक में सभासदों का हंगामा

03 Nov 2026

अयोध्या: अयोध्या में गूंजेगा मातृशक्ति का स्वर, कल्याणी–2026 के पोस्टर का विमोचन

03 Nov 2026

अमर उजाला कार्निवाल में सुफियाना संगीत से कलाकारों ने लोगों को झूमने पर किया मजबूर

03 Nov 2026

सीतापुर: दीपावली से पहले सजा तीन दिवसीय सारस मेला, नगर विकास मंत्री ने किया उद्घाटन

03 Nov 2026

एमपी: टीकमगढ़ में खाद की कालाबाजारी पर छापा, किराये के मकान से 200 बोरी यूरिया जब्त

03 Nov 2026

सोलन: क्षेत्रीय अस्पताल में ली तंबाकू मुक्त समाज बनाने की ग्रहण

03 Nov 2026

गोरखपुर: नए सर्किल रेट की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सपा नेता कुंवर प्रताप सिंह

03 Nov 2026

अमर उजाला कार्निवाल में नन्हें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से किया मंत्रमुग्ध, महापौर रहे मुख्य अतिथि

03 Nov 2026

कालपी बार अध्यक्ष हत्याकांड से भड़के कानपुर के अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप कर किया प्रदर्शन

03 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed