Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Sakaldiha police distributed free helmets to 50 vehicle riders and raised awareness about traffic ru

चंदौली: सकलडीहा में पुलिस ने 50 वाहन चालकों को बांटे मुफ्त हेलमेट, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Wed, 11 Nov 2026 07:39 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: किशन चौबे Updated Wed, 11 Nov 2026 07:39 PM IST
सार

चंदौली के सकलडीहा कस्बे में यातायात माह के तहत पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को यातायात नियम समझाए गए और 50 वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।

विज्ञापन
Chandauli Sakaldiha police distributed free helmets to 50 vehicle riders and raised awareness about traffic ru
मुफ्त हेलमेट वितरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को सकलडीहा कस्बे में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही 50 वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने हेलमेट को जीवन की सुरक्षा का कवच बताते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय इसका अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की।

विज्ञापन


हेलमेट को बताया जीवन का सुरक्षा कवच
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा एवं यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा और थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने कस्बे में वाहनों की जांच के साथ चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

 

Trending Videos

इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने कहा कि हेलमेट कोई बोझ नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का कवच है। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा मानक हेलमेट पहनना चाहिए। वहीं, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।

नशे में वाहन न चलाने की अपील
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन का संकल्प भी दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, गलत तरीके से ओवरटेक नहीं करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। साथ ही शराब या किसी अन्य नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई।

अभिभावकों को भी नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने के प्रति सचेत किया गया।

यातायात माह में जिलेभर में चल रहे अभियान
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि यातायात माह के तहत पूरे जिले में जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। पुलिस ने नागरिकों से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed