{"_id":"6ae9c502a4b7e93ad40930f6","slug":"video-jogindernagar-child-visits-police-station-learns-lessons-on-safety-at-a-police-classroom-session-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर: नौनिहाल ने किया थाने का भ्रमण, पुलिस की पाठशाला में सीखे सुरक्षा के सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर: नौनिहाल ने किया थाने का भ्रमण, पुलिस की पाठशाला में सीखे सुरक्षा के सबक
आमतौर पर पुलिस थाने का नाम सुनकर बच्चों के मन में डर और कई तरह के सवाल उठते हैं, लेकिन मंगलवार को जोगिंद्रनगर पुलिस थाना नौनिहालों के लिए सीखने की पाठशाला बन गया। ढेलू स्थित गुरु इंटरनेशनल स्कूल के पहली से तीसरी कक्षा के करीब 30 विद्यार्थियों ने थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बच्चों का स्वागत किया और उन्हें पुलिस के कामकाज की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि प्राथमिकी कैसे दर्ज की जाती है, हवालात क्या होती है और अपराध करने पर किस तरह की कानूनी कार्रवाई होती है। उन्हें आपातकालीन सेवा डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, यातायात नियमों और गुड टच-बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया। बच्चों ने कंप्यूटर कक्ष में साइबर अपराध से निपटने की प्रक्रिया, वायरलेस सेट और पुलिस की वर्दी को उत्सुकता से देखा। कुछ बच्चों ने बड़े होकर पुलिस अधिकारी बनकर देश की सेवा करने की इच्छा भी जताई। इस मौके पर दीपावली पर बच्चों की ओर से तैयार किए गए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड पुलिस अधिकारियों और जवानों को भेंट किए गए। शिक्षिकाओं मेघना ठाकुर और नेहा बंटा ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य बच्चों के मन से पुलिस का डर दूर कर उन्हें पुलिस को अपना मित्र समझने के लिए प्रेरित करना था। रोटरी क्लब की ओर से रोटेरियन अजय ठाकुर और पुलिस कर्मियों ने बच्चों को चॉकलेट बांटी और ईमानदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।