{"_id":"6abbdfc4242d1764b607b272","slug":"video-hundreds-of-vehicles-stuck-in-a-traffic-jam-for-three-hours-on-the-bareilly-agra-highway-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: गड्ढा खोदे जाने से बरेली-आगरा हाईवे थमा, तीन घंटे तक जाम में फंसे सैकड़ों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: गड्ढा खोदे जाने से बरेली-आगरा हाईवे थमा, तीन घंटे तक जाम में फंसे सैकड़ों वाहन
Mukesh Kumar
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:26 PM IST
Link Copied
बदायूं में बरेली-आगरा हाईवे पर बाइपास चौराहे के पास एक्सप्रेसवे के पिलर का फाउंडेशन बनाने के लिए खोदा गया गहरा गड्ढा मंगलवार को यातायात पर भारी पड़ गया। मुरादाबाद हाईवे पर पटेल चौक के पास निर्माण कार्य के चलते दोपहर 3:30 बजे से वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते बाइपास पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों वाहन चालक करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। हालात बिगड़ने पर नवादा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को अलग-अलग रूटों पर डायवर्ट कर यातायात व्यवस्था संभाली। शाम करीब 6 बजे के बाद आवागमन सामान्य हो सका। एक्सप्रेसवे के पिलर के फाउंडेशन का काम चल रहा है। इसके लिए मुरादाबाद हाईवे पर पटेल चौक के पास सड़क किनारे गहरा गड्ढा खोदा गया है। निर्माण स्थल के आसपास वाहनों के निकलने की जगह कम होने से यातायात का दबाव बढ़ गया। दोपहर बाद वाहनों की संख्या बढ़ी तो स्थिति जाम में बदल गई। बाइपास चौराहे पर जाम लगने के बाद मुरादाबाद हाईवे की ओर जाने और वहां से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। जाम में कार, बस, ट्रक और अन्य छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। कई वाहन चालक काफी देर तक अपनी जगह से आगे नहीं बढ़ सके। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर नवादा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने यातायात का दबाव कम करने के लिए वाहनों को अलग-अलग रूटों पर डायवर्ट किया और चौराहे पर फंसे वाहनों को निकलवाया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शाम 6 बजे के आसपास यातायात सामान्य हो सका। इधर, सीओ यातायात सुनील कुमार ने बताया कि हाईवे पर पिलर का फाउंडेशन बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे की वजह से जाम लगा था। अब हालात सामान्य हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।