Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
A new pharmacy will be built at the Ayurvedic college in Narnaul, and various construction works will be carried out at a cost of ₹134 crore.
{"_id":"6abb9154593f34f39d014879","slug":"video-a-new-pharmacy-will-be-built-at-the-ayurvedic-college-in-narnaul-and-various-construction-works-will-be-carried-out-at-a-cost-of-rs134-crore-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में आयुर्वेदिक कॉलेज में बनेगी नई फार्मेसी, 134 करोड़ की लागत से होंगे विभिन्न निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में आयुर्वेदिक कॉलेज में बनेगी नई फार्मेसी, 134 करोड़ की लागत से होंगे विभिन्न निर्माण कार्य
जिले को स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से अत्याधुनिक फार्मेसी का निर्माण किया जाएगा। विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 134 करोड़ रुपये का बजट पास हो चुका है और लोक निर्माण विभाग जल्द ही इसके टेंडर जारी करने की तैयारी में है।
यह परियोजना न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाएगी, बल्कि आम जनता के लिए गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक दवाओं की सहज उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगी।
प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी फार्मेसी:
कुरुक्षेत्र के बाद यह हरियाणा की दूसरी राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी होगी। इसके शुरू होने से आयुर्वेदिक दवाओं के मामले में जिले और प्रदेश की निर्भरता दूसरे राज्यों पर कम होगी। यहां तैयार होने वाली दवाइयां जिले समेत पूरे प्रदेश के आयुष स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पतालों में सप्लाई की जाएंगी।
विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान:
वर्तमान में कॉलेज के छात्र परिसर में 200 से अधिक प्रजातियों के औषधीय पौधों का ज्ञान ले रहे हैं। विद्यार्थी पौधों की पहचान से लेकर उनके बीज, छाल, पत्ते, जड़, फूल और तेल के औषधीय उपयोग व सही मात्रा के बारे में सीख रहे हैं। फार्मेसी स्थापित होने के बाद विद्यार्थी दवा निर्माण की पूरी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध होने के बाद कॉलेज में नए आयुर्वेदिक कोर्स शुरू होने की भी पूरी संभावना है।
फार्मेसी के शुरू हो जाने के बाद यहीं पर त्रिफला चूर्ण, हल्दी चूर्ण, आंवला चूर्ण, हींगवाष्टक, अश्वगंधा चूर्ण, पुनर्नवाधिरारिष्ठ, मुलेठी चूर्ण के अलावा विभिन्न प्रकार के अर्क व काढ़ों सहित अन्य दवाओं का निर्माण व उनकी क्वालिटी चेक करने का कार्य किया जाएगा।
बॉक्स:
134 करोड़ की लागत से यहां पर फार्मेसी, 100 से अधिक ग्रुप वाइज स्टाफ क्वार्टर, रंगमंच, लड़कों व लड़कियों का हॉस्टल सहित मेडिकल सुपरिटेंडेंट व प्रिंसिपल क्वार्टर भी शामिल हैं।
इस संस्थान को उच्चतम स्तर तक ले जाना ही मेरा लक्ष्य है। बजट पास हो गया है और आगे की सारी प्रक्रिया अब लोक निर्माण विभाग की ओर से की जानी है। फार्मेसी शुरू होने से दवा के मामले में जिला आत्मनिर्भर तो बनेगा ही, साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर सीखने को मिलेगा। -श्रीनिवास गुज्जरवार, प्राचार्य, आयुर्वेदिक कॉलेज, पटीकरा
आयुर्वेदिक कॉलेज में कई निर्माण कार्य होने हैं और सरकार ने इसके लिए 134 करोड़ का बजट पास किया है। अब जल्द ही टेंडर प्रकिया शुरू की जाएगी। -अश्विनी कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, नारनौल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।