{"_id":"6abb8b750f16263c4902b0b5","slug":"video-gyan-singh-mangu-state-president-of-the-legal-wing-held-a-meeting-with-lawyers-from-the-moga-bar-association-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"आप लीगल विंग के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह मंगू ने मोगा बार एसोसिएशन के वकीलों के साथ की मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप लीगल विंग के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह मंगू ने मोगा बार एसोसिएशन के वकीलों के साथ की मीटिंग
मोगा जिला बार एसोसिएशन में आज पंजाब आम आदमी पार्टी लीगल विंग के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह मंगू ने जिले भर के वकीलों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने वकीलों की लंबे समय से लंबित विभिन्न समस्याओं को सुना और उन्हें सरकार तक पहुंचाकर समाधान करवाने का भरोसा दिया। बैठक में जिले भर से 300 से अधिक वकीलों ने भाग लिया। वकीलों ने बार एसोसिएशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबे समय से लंबित मांगों को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा। ज्ञान सिंह मंगू ने कहा कि पंजाब की जिला बार एसोसिएशनों की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। समय-समय पर विभिन्न सरकारों की ओर से इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया, लेकिन कई मांगों का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वकीलों की ओर से रखी गई सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष रखा जाएगा। जिन कार्यों के लिए फंड की आवश्यकता है, उनके लिए सरकार से फंड उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वकीलों की जायज मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जिले के वकील मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।