{"_id":"67fe65c17d77adbde101e36b","slug":"video-scorpio-collided-with-divider-on-flyover-in-bhadohi-major-accident-averted-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो, टला बड़ा हादसा, आधे घंटे आवागमन बाधित रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो, टला बड़ा हादसा, आधे घंटे आवागमन बाधित रहा
गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर फ्लाईओवर पर बुधवार को एक बड़ी घटना होने से टल गई। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर एक स्कार्पियों का टायर ब्रस्ट हो गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कंक्रीट की डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि डिवाइडर नीचे नहीं गिरा, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रयागराज के हंडिया के तारागांव निवासी संतोष यादव, राज यादव, आनंद यादव, ओम प्रकाश यादव और आशुतोष यादव स्कार्पियों से मंगलवार की शाम वाराणसी की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी स्कार्पियो जैसे ही हाईवे के कौलापुर फ्लाईओवर पर पहुंची। इस बीच उनका टायर ब्रस्ट हो गया। जिससे उनकी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के ऊपर ही डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि कंक्रीट का मजबूत डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में स्कार्पियो सवार पांचों लोग बाल-बाल बच गए। वहीं क्षतिग्रस्त डिवाइडर दो भागों में टूट गया। गनीमत रहा कि भारी डिवाइडर गिरा नहीं, अन्यथा स्कार्पियों सवार लोगों के साथ फ्लाईओवर के नीचे मौजूद लोगों के साथ बड़ी घटना हो सकती थी। शाम होने के कारण फ्लाईओवर के नीचे काफी चहल-पहल रहती है। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक हाईवे दक्षिणी लेन पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन के सहारे क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को हटवाया और हाईवे पर आवागमन बहाल कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।