{"_id":"6aa2ca1c2b8a0eda910e7491","slug":"video-training-teachers-to-improve-foundational-literacy-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुनियादी साक्षरता बढ़ाने को शिक्षकों का प्रशिक्षण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनियादी साक्षरता बढ़ाने को शिक्षकों का प्रशिक्षण, VIDEO
निपुण भारत मिशन के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र औराई में पिछले अगस्त माह से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को छठवें चरण का प्रशिक्षण आरंभ हुआ। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यालयों को निपुण बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों की क्षमता संवर्धन किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी औराई वेद प्रकाश यादव ने प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने, बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की जानकारी दी। तकनीकी सहायक मनीष कुमार, प्रणव कुमार पाल, ललन यादव, माधव यादव, महेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, भोलानाथ यादव वकृष्ण कुमार सहित संबंधित प्रशिक्षणकर्ता मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया और बच्चों के सर्वांगीण शैक्षिक विकास को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।