{"_id":"6a2432766500ba2aa4038eb7","slug":"video-minister-of-state-hansraj-says-development-is-taking-place-rapidly-under-double-engine-government-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री हंसराज बोले- डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री हंसराज बोले- डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास
सूबे के राज्यमंत्री (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग) हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंच रहा है। सरकार के प्रयास से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।
वह शनिवार को राजकीय गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग के सम्मान मिल रहा है। जिससे बीते 10 साल से प्रदेश तो 12 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है। कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की आर्थिक स्थिति बेहतर की जा रही है। इस दौरान उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान एक जिला एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री उद्योग योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना की प्रगति जानी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को समय से अनुदान मिले। जिससे वह कारोबार को वह बेहतर कर सके। इसके पूर्व वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक के यहां पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया। इस मौके पर ज्ञानपुर चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता, रमेश पासी, राजेंद्र दूबे आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।