फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Taili Sahu Rathore Mahasabha will hold a grand ceremony on Gandhi Jayanti.

Bhadohi News: गांधी जयंती पर भव्य समारोह करेगा तैलिय साहू राठौर महासभा

Tue, 08 Sep 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The Taili Sahu Rathore Mahasabha will hold a grand ceremony on Gandhi Jayanti.
गांधी जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा करते भारतीय साहू, राठौर महासभा के लोग। संवाद
नईबाजार। भारतीय तैलिय साहू राठौर महासभा के युवा इकाई की बैठक रविवार की देर शाम नईबाजार स्थित श्री गोपाल विद्या मंदिर में हुई। इसमें संगठन की मजबूती सहित आगामी गांधी जयंती समारोह के आयोजन को लेकर विमर्श किया गया। निर्णय लिया कि आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती समारोह का आयोजन इसी परिसर में किया जाएगा। समारोह में समाज के लोगों की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। वहीं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता ने कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। साथ ही समाज के लोगों से आपसी एकजुटता बनाए रखने और संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। मजबूत संगठन के माध्यम से समाज के लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है। इस दौरान सुरेश चंद्र साहू, अमित कुमार साहू, सतीश गांधी, नंदलाल गुप्ता, छेदीलाल साहू, राजकुमार गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, अजीत कुमार गुप्ता, विनोद कुमार साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed