{"_id":"6ae4c8a2c93b1de3de061a0d","slug":"video-bareilly-kesar-sugar-mill-farmers-protest-in-baheri-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: केसर चीनी मिल पर 162 करोड़ रुपये बकाया, भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: केसर चीनी मिल पर 162 करोड़ रुपये बकाया, भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना
Mukesh Kumar
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:11 PM IST
Link Copied
बरेली के बहेड़ी में केसर चीनी मिल द्वारा 162 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किए जाने से नाराज करीब दो हजार किसानों ने गन्ना समिति परिसर में धरना दिया। संयुक्त पीड़ित किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने गन्ना विभाग और चीनी मिल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए ब्याज सहित भुगतान की मांग की। जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार ने आश्वासन दिया कि दिवाली से पहले मुड़िया मुकर्रमपुर स्थित चीनी मिल की जमीन की नीलामी कराकर किसानों का बकाया भुगतान कराया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि दिवाली से पहले भुगतान नहीं हुआ तो त्योहार के बाद नैनीताल हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा। धरने को व्यापारियों और अधिवक्ताओं ने भी समर्थन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।