{"_id":"6ae475fe37d67001cf069625","slug":"video-himachal-pradesh-419-players-sports-awards-1785-crore-shimla-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला में 419 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी सुक्खू सरकार, 17.85 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि बांटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में 419 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी सुक्खू सरकार, 17.85 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि बांटेगी
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 31 अक्तूबर को शिमला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में 419 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
खेल मंत्री यादविंद्र गोमा के अनुसार, सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले 368 खिलाड़ी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए 13 करोड़ 55 लाख रुपये और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए 4 करोड़ 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
खेल मंत्री ने बताया कि नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में 150 से 300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर चार साल में दूसरी बार खिलाड़ियों के सम्मान में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में जापान में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में मंडी जिला सबसे आगे है। यहां के 99 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शिमला के 54, सोलन के 49, बिलासपुर के 37, कांगड़ा के 28, हमीरपुर के 24 और ऊना के 19 खिलाड़ी शामिल हैं।
इसी तरह कुल्लू और सिरमौर के 18-18, किन्नौर के 15 और चंबा जिले के 7 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। खिलाड़ियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के विषय पर मुख्यमंत्री के साथ भी विस्तृत चर्चा की गई है। सरकार का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आर्थिक सुरक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।