{"_id":"6ae4d183dfaf58d555016307","slug":"husband-caught-his-wife-who-visit-to-maternal-home-on-karwa-chauth-as-pretext-in-act-of-marrying-her-lover-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर बड़ा कांड: मायके में व्रत रखने की बात कहकर निकली पत्नी, मंदिर में प्रेमी संग लेते मिली सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर बड़ा कांड: मायके में व्रत रखने की बात कहकर निकली पत्नी, मंदिर में प्रेमी संग लेते मिली सात फेरे
Fri, 30 Oct 2026 10:50 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:50 PM IST
सार
करवाचौथ पर मायके में व्रत रखने की बात कहकर निकली महिला को पति ने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करते पकड़ लिया। मंदिर में मांग भरने और फेरे लेने के दौरान पति पहुंचा तो जमकर हंगामा हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
मंदिर में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
शाहजहांपुर में करवाचौथ पर मायके जाकर व्रत रखने की बात कहकर घर से निकली रोजा क्षेत्र के एक गांव की महिला को पति ने ओसीएफ स्थित मंदिर में प्रेमी के साथ शादी की रस्मे निभाते पकड़ लिया। पति ने मंदिर में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई और दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया। मामले में अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
पति ने बताया कि पत्नी की गतिविधियों पर उसको पहले से शक था। पत्नी के घर से निकलने के बाद वह उसका पीछा करने लगा। ओसीएफ स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पहुंचने पर पत्नी ने वहां मौजूद अपने प्रेमी के पैर छुए। इसके बाद उसने मांग भरी। फिर दोनों मंदिर के फेरे लेने लगे।
विज्ञापन
तभी वह पहुंच गया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान प्रेमी के साथ मारपीट की गई। किसी ने हंगामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।