{"_id":"6ae47709aa8ccb2b49048f6b","slug":"video-mla-vivek-sharma-inaugurated-an-nss-camp-and-honored-meritorious-students-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"थाना कलां: विधायक विवेक शर्मा ने किया एनएसएस शिविर का शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना कलां: विधायक विवेक शर्मा ने किया एनएसएस शिविर का शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्वों की समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विधायक ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि विद्यार्थी जीवन में मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।