{"_id":"6ae475d8d358b6138504f443","slug":"video-friday-was-the-cleanest-day-in-october-in-noida-with-the-aqi-reaching-55-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश ने धो डाला प्रदूषण: नोएडा में अक्तूबर का सबसे साफ दिन रहा शुक्रवार, एक्यूआई 55 पर पहुंचा, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने धो डाला प्रदूषण: नोएडा में अक्तूबर का सबसे साफ दिन रहा शुक्रवार, एक्यूआई 55 पर पहुंचा, देखें रिपोर्ट
लगातार दो दिन से हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते शुक्रवार को जिले की हवा इस महीने सबसे साफ दर्ज की गई। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गिरकर 55 पर पहुंच गया, जो ग्रीन जोन में है। बारिश और हवाओं से प्रदूषण का स्तर कम होने के साथ ही मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। वहीं, सुबह से ही कई इलाकों में कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होती रही। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के चलते कई इलाकों में दृश्यता कम हो गई। ऐसे में वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट जलाकर सड़कों पर चलते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।