{"_id":"6ae477d85291ec95840e13db","slug":"video-sakathararauu-ma-ratharamabka-mahayajania-oura-bhagavata-katha-ka-shabharabha-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ में रुद्राम्बिका महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ में रुद्राम्बिका महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ
सिकंदराराऊ में शुक्रवार को कासगंज रोड स्थित श्री राधाजी बैंक्विट हॉल में सात दिवसीय रुद्राम्बिका महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं पीत साड़ी पहनकर सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए थीं। मुख्य यजमान उदय पुंडीर और उनकी पत्नी पूजा पुंडीर भागवत कथा पुराण लेकर सुसज्जित रथ में शामिल हुए। यह यात्रा बैंक्विट हॉल से गांव टिकरी खुर्द पहुंची, जहां कलशों में गंगाजल स्थापित कर पूजा संपन्न हुई। यात्रा के बाद महिलाओं को स्वल्पाहार कराया गया। इसके पश्चात स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने यज्ञ मंडप में शुभ प्रवेश कराया और मंत्रोच्चार के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा पाठ प्रारंभ हुआ। ज्ञानानंद महाराज ने भागवत कथा को सभी धर्मों का मूल बताया, जिसके श्रवण से मन निर्मल और वातावरण आनंदमय होता है। इस अवसर पर सोमेश यादव, देवेंद्र राघव, जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।