{"_id":"6aca317f8e777c5c200914a4","slug":"video-blramapara-ma-yaga-ka-akhalsha-ka-canata-aaie-ayathhaya-ma-aamana-samana-ha-jae-makabl-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में योगी की अखिलेश को चुनौती, आइए अयोध्या में आमने-सामने हो जाए मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में योगी की अखिलेश को चुनौती, आइए अयोध्या में आमने-सामने हो जाए मुकाबला
बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उतरौला तहसील के कालूबनकट में आयोजित समारोह में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, ''अखिलेश यादव आइए, अयोध्या से आप भी लड़िए और मैं भी लड़ता हूं। आमने-सामने मुकाबला हो जाए और तय हो जाए कि किसमें कितना दम है।'' मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले मुझसे क्या लड़ेंगे। समारोह में उन्होंने जिले की 803 करोड़ रुपये की 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने पीडीए का मतलब पराया धन अपना बताया और कहा कि राज्यसभा चुनाव में सपा ने दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे। एक सीट चाचा राम गोपाल यादव को दिया और दूसरी सीट एक धन्ना सेठ को बेच दिया। सपा ने पीडीए का सच सामने रख दिया।
मुख्यमंत्री ने नवरात्र के शुभारंभ पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और मां पाटेश्वरी देवी को नमन किया। उन्होंने कहा कि बलरामपुर अब आकांक्षी जनपद की पहचान से आगे बढ़कर संभावनाओं वाला जनपद बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन के साथ जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।