Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   When it came time to provide the information, the department cited its constraints

Balrampur News: सूचना देने की बारी आई तो विभाग ने बताई मजबूरी

Sun, 29 Nov 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 29 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
When it came time to provide the information, the department cited its constraints
बलरामपुर। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने में मत्स्य विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। सहायक निदेशक मत्स्य दीपांशु ने आरटीआई के जवाब में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधूरी सूचना दी है। कहीं लाभार्थियों के नाम और निजी अभिलेख का हवाला देकर जानकारी देने से इनकार किया गया तो कहीं खर्च का विवरण जनपद स्तर पर उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई।
विज्ञापन


आरटीआई के तहत एके श्रीवास्तव ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में विभाग को मिले बजट, खर्च, लाभार्थियों, योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों की जानकारी मांगी थी। विभाग ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना समेत विभिन्न योजनाओं का बजट और खर्च तो बताया, लेकिन चयनित लाभार्थियों के नाम और उनसे जुड़े अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए।
विज्ञापन


तकनीकी प्रशिक्षण और अंतरराज्यीय भ्रमण पर हुए खर्च का ब्योरा भी नहीं दिया गया। विभाग के अनुसार, दोनों वित्तीय वर्षों में 11-11 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण और भ्रमण पर भेजा गया, लेकिन खर्च का विवरण जनपद स्तर पर तैयार नहीं होता। एक अन्य बिंदु पर भी सूचना देना संभव नहीं बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि जिले में 12 तालाब हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 384.165 हेक्टेयर है। नौ जलाशयों का निस्तारण हो चुका है, जबकि तीन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, 15 स्वीकृत पदों के सापेक्ष केवल पांच कर्मचारी कार्यरत हैं और 10 पद रिक्त हैं। विभाग के जवाब से सूचना की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed