Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
Transport Minister Dayashankar Singh said in Ballia that a college will be built in the district to train sailors
{"_id":"6803b370ba6e43bfbd0bcd7e","slug":"video-transport-minister-dayashankar-singh-said-in-ballia-that-a-college-will-be-built-in-the-district-to-train-sailors-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले जिले में नाविकों को प्रशिक्षित करने के लिए बनेगा कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले जिले में नाविकों को प्रशिक्षित करने के लिए बनेगा कॉलेज
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार को कहा कि मेरा निधि एटीएम की तरह है, जिसका उपयोग कोई भी विकास कार्य के लिए कर सकता है। कहा जल परिवहन के साथ ही यहां इंजीनियरिंग कॉलेज का सपना भी जल्द पूरा होगा। मंडी में पैकेजिंग हाउस बनने जा रहा है। नाविकों को प्रशिक्षित करने के लिए कॉलेज का प्रस्ताव दिया गया है। कहा कि पूरे विधानसभा में छोटी-बड़ी सड़कों के साथ 390 करोड़ का बाईपास भी बनने जा रहा है। अभी तक करीब 61 सड़कें स्वीकृत हुईं हैं जिसका शिलान्यास व लोकार्पण हो रहा है।
इसके पूर्व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हल्दी व शिवपुर दियर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 39 करोड़ की लागत के श्रीरामपुर घाट सेतु से बिहार पहुंच मार्ग, सीताकुंड चैनछपरा से हरिहरपुर मार्ग, हुलासो सती हल्दी मस्जिद मार्ग, कदम चौराहा जगन्नाथ चौधरी की मूर्ति से दुबहड़ रिंग बंधा, शिवपुर दियर नंबरी से प्रानपुर होते हुए बिहार बार्डर तक 38 करोड़ की लागत से मार्ग निर्माण, कदम चौराहा से बेदुआं निहोरा नगर मार्ग, सहतवार से बांसडीह रेलवे स्टेशन तक 30 करोड़ से चौड़ीकरण, रोहुआ पुरास मार्ग, दोपही संपर्क मार्ग, जसा़ंव सोनवानी शेर मार्ग पटखौली संपर्क मार्ग, सीताकुंड चैनछपरा से बंजरहां, दोपही से पिंडारी, हल्दी से रणधीर सिंह के घर तक व नीरुपुर बिगहीं आदि मार्ग का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे, अनिल पांडेय, घनश्याम दास जौहरी, झलक सिंह, डब्लू ओझा, प्रधान संजय यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।