फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered against four individuals for allegedly executing a land sale deed using forged documents.

Ballia News: फर्जी दस्तावेज से जमीन का बैनामा कराने का आरोप, चार पर प्राथमिकी

Sat, 12 Sep 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four individuals for allegedly executing a land sale deed using forged documents.
बैरिया। तहसील परिसर में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि का बैनामा कराने के प्रयास और विरोध करने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में बैरिया पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी सुनील कुमार साह ने स्पेशल जज एससी-एसटी की अदालत में परिवाद दाखिल किया था। न्यायालय ने परिवाद पर बैरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने चाई छपरा निवासी संजय, सत्येंद्र, विवेक और संगीता के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


परिवाद के अनुसार, आरोपितों ने लोरिक पुत्र दुखी की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से संगीता को वारिस दर्शाते हुए आधार कार्ड, पैन कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज कथित रूप से कूटरचित तरीके से तैयार कराए। आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर संगीता को वारिस दर्शाकर भूमि का बैनामा कराने का प्रयास किया जा रहा था। परिवादी के मुताबिक, 15 जुलाई 2026 को तहसील परिसर में उसने आरोपियों से इस संबंध में पूछताछ की। तो गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि संजय, सत्येंद्र, विवेक और संगीता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एवं विवेचना जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed