फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुझे जला दिया, किसी को मत छोड़ना: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मंजीत कौर का आखिरी वीडियो, खुद बताए आरोपियों के नाम

Sat, 12 Sep 2026 01:13 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 12 Sep 2026 01:13 PM IST
सार

पंजाबी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मंजीत काैर के साथ 3 और 4 जुलाई की रात आरोपियों ने मारपीट की और जंगल में पेड़ से बांधकर आग लगा दी थी। 26 अगस्त को इलाज के दौरान मंजीत की मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन
Social media influencer Manjeet Kaur final video before death
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की हत्या के मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं। अब मंजीत काैर की मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसे काैर की बहन ने बनाया है


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को पीजीआई में इलाज के दौरान का बताया जा रहा है। पुलिस ने इसे जांच का हिस्सा बनाकर वीडियो में लगाए गए आरोपों की पड़ताल शुरू कर दी है। 
Social media influencer Manjeet Kaur final video before death
पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर - फोटो : अमर उजाला
मंजीत कौर का पीजीआई में इलाज चल रहा था। इसी दौरान होश में आने पर उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उन्होंने नेहा, शुभी और शुभी के दो दोस्तों के नाम लेते हुए उनके खिलाफ आरोप लगाए।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया और उसमें कही गई बातों की वास्तविकता क्या है। पुलिस वीडियो की तकनीकी जांच कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो में नाम लिए गए लोगों की घटना में क्या भूमिका थी।
Social media influencer Manjeet Kaur final video before death
पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर के अपहरण और हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वारदात की परतें उतनी ही खौफनाक होती जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक मंजीत की मौत मोरिंडा में नहीं, बल्कि चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में ही हो गई थी। 


आरोप है कि हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को मोरिंडा ले जाकर ठिकाने लगाया गया। हालांकि पुलिस अभी इस दावे की तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Social media influencer Manjeet Kaur final video before death
पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले मंजीत को किसी पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया। इसके बाद उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार कपूरथला निवासी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा ने पूछताछ में घटनाक्रम से जुड़ी ये जानकारियां दी हैं। पुलिस उसके बयानों को तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से वेरीफाई करने में जुटी है।

पिंदा ने पूछताछ में बताया था कि मंजीत और मुख्य आरोपी बताए जा रहे रिंकू के बीच पहले से विवाद चल रहा था। विवाद के बाद दोनों सेक्टर-34 पहुंचे, जहां दोबारा हाथापाई हुई। इसके बाद मंजीत को कार में बैठाकर सेक्टर-34 के एक पार्क के पीछे ले जाया गया। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे आग के हवाले कर दिया गया।

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है-क्या यही वह जगह है जहां मंजीत ने आखिरी सांस ली? इसकी पुष्टि के लिए पुलिस सेक्टर-34 और आसपास के इलाकों का मोबाइल डंप डाटा, कॉल डिटेल, टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि वारदात के वक्त कौन-कौन लोग आसपास मौजूद थे और घटना के बाद आरोपी किस रास्ते से निकले।
विज्ञापन
Social media influencer Manjeet Kaur final video before death
पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर - फोटो : अमर उजाला
जांच में एक और अहम कड़ी सामने आई है। मंजीत को सीधे आरोपियों ने नहीं बल्कि उसकी महिला मित्र शुभी ने एक ऐप के जरिये संपर्क कर मिलने के बहाने बुलाया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शुभी से संपर्क किसने कराया, उसे क्या निर्देश दिए गए और क्या वह पूरी साजिश में शामिल थी या उसे भी मोहरे की तरह इस्तेमाल किया गया। 

शुभी और रिंकू दोनों भाग हुए हैं। पुलिस को शक है कि हत्याकांड की साजिश में छह से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। किसी ने मंजीत को बुलाने, किसी ने उसे काबू करने और किसी ने वारदात के बाद शव ठिकाने लगाने या आरोपियों को फरार कराने में भूमिका निभाई हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed