फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The city will be illuminated by 1,000 streetlights across 25 wards.

Ballia News: 25 वार्डों में 1000 स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा शहर

Sat, 12 Sep 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated by 1,000 streetlights across 25 wards.
बलिया। शहर के 25 वार्डों की मुख्य सड़कें और गलियां जल्द ही स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमग होंगी। नगर पालिका परिषद ने शहर में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नई लाइटें लगने के बाद वार्डों में अंधेरे की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बताया कि शहर के सभी 25 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना तैयार की गई है। बोर्ड की बैठक में सभासदों ने प्रत्येक वार्ड में 25-25 स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद राज्य वित्त से एक हजार स्ट्रीट लाइट खरीदने का निर्णय लिया गया। नगर पालिका की ओर से अब योजना को धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट मुख्य सड़कों के साथ ही जरूरत के अनुसार मोहल्लों की गलियों में भी लगाई जाएंगी। इससे रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, अंधेरे के कारण होने वाली असुविधाओं पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर पालिका शहर में क्रॉस ड्रेनों की मरम्मत और जरूरत के स्थानों पर उनके निर्माण का कार्य भी कराएगी।
इससे जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। नगर पालिका का कहना है कि दोनों कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed