फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs AFG: Team India Takes on 1980s Trend, BCCI Shares Fun Video With Priceless Reactions

भारतीय टीम पर भी चढ़ा 80s का रंग: बीसीसीआई ने शेयर किया मजेदार वीडियो; खिलाड़ियों के रिएक्शन ने जीता दिल

Sat, 12 Sep 2026 03:26 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 12 Sep 2026 03:26 PM IST
सार

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने 1980 के दशक की तस्वीरों के साथ मजेदार गेम खेला। बुमराह, संजू सैमसन और युवराज सिंह के नाम पर खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। पुरानी तस्वीरों को देखकर खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं कैसी रहीं और किस खिलाड़ी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
IND vs AFG: Team India Takes on 1980s Trend, BCCI Shares Fun Video With Priceless Reactions
भारतीय टीम पर भी चढ़ा 80s का रंग - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी 1980 के दशक के ट्रेंड को अपनाते नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "Vintage vibes. Priceless reactions." वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी 1980 के दशक की तस्वीरों को देखकर यह पहचानने की कोशिश करते हैं कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति टीम के किस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा मिलता-जुलता है।

विज्ञापन

बुमराह से लेकर संजू तक का आया नाम
वीडियो में खिलाड़ियों को एक-एक करके पुरानी तस्वीरें दिखाई जाती हैं। एक तस्वीर पर जब अभिषेक से पूछा जाता है कि उन्हें यह किस खिलाड़ी से मिलती-जुलती लगती है, तो जसप्रीत बुमराह का नाम सामने आता है। इसके बाद बातचीत में संजू सैमसन का भी जिक्र होता है।

विज्ञापन

 



एक तस्वीर को देखकर खिलाड़ी हैरानी से पूछते हैं "वह कौन है?" इसके बाद युवराज सिंह का नाम लिया जाता है। इसी दौरान खिलाड़ियों के बीच मजाक का दौर भी चलता है। एक खिलाड़ी तस्वीर को देखकर कहता है कि "मैं इससे बेहतर दिखता हूं।"

 

जैकेट ने भी खींचा ध्यान
इसके बाद 1980 के दशक की एक और तस्वीर दिखाई जाती है। खिलाड़ी तस्वीर में दिख रहे लुक को टीम के किसी खिलाड़ी से मिलाने की कोशिश करते हैं। एक तस्वीर में जैकेट को लेकर भी मजेदार प्रतिक्रिया आती है। खिलाड़ी कहते हैं कि जैकेट वही है, रंग भी वही है।

अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी चिंता
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में एक तरफ जसप्रीत बुमराह की वापसी ने उत्साह बढ़ाया, तो दूसरी तरफ ईशान किशन की परेशानी ने चिंता बढ़ा दी। शुक्रवार को टीम के नेट सत्र के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान की पीठ में खिंचाव आ गया, जिसके बाद उन्हें अभ्यास बीच में ही छोड़ना पड़ा। ईशान तेज गेंदबाजों के नेट में बल्लेबाजी कर रहे थे। फिलहाल उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसका आकलन अगले 24 घंटे में पर्याप्त आराम के बाद ही हो सकेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ईशान की फिटनेस इसलिए भी अहम है क्योंकि वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में शानदार प्रदर्शन करके लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed