{"_id":"6a56495a8bc65baca4031f0c","slug":"video-six-houses-drowned-in-saryu-river-in-ballia-12-houses-in-danger-of-erosion-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में सरयू नदी में समा गए छह आशियाने, 12 मकान कटान की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में सरयू नदी में समा गए छह आशियाने, 12 मकान कटान की जद में
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:06 PM IST
Link Copied
बलिया जिले में सरयू नदी का कटान बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी में लगातार चौथे वर्ष भी तबाही मचा रहा है। रविवार की आधी रात तेज कटान के चलते ग्रामीणों के अनुसार छह लोगों के आशियाने सरयू नदी में समा गए, जबकि 10 से अधिक मकान कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने हाथों से वर्षों की मेहनत से बनाए घरों को उजाड़कर ट्रैक्टर पर सामान लादकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद तहसील प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि अधिकारियों की बात तो दूर, लेखपाल ने भी समय पर गांव का हाल जानने की जरूरत नहीं समझी। रविवार रात स्वामीनाथ यादव, किशोरिया देवी पत्नी हरिचरण यादव, अनिल यादव, श्रीनिवास यादव और वीरेंद्र यादव के मकान कटान की भेंट चढ़ गए। वहीं बबन यादव, राजकुमार यादव, सत्यदेव यादव समेत 10 से अधिक परिवारों के मकान अब भी नदी के किनारे खतरे की जद में हैं और कभी भी नदी में समा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।