{"_id":"66e1d0cb0932eb42e60eb236","slug":"video-samajwadi-party-stage-dharna-harassment-of-workers-officials-gave-this-information","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ 13 को धरना देगी सपा, पदाधिकारियों ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ 13 को धरना देगी सपा, पदाधिकारियों ने दी ये जानकारी
बलिया जिले की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था, सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा शराब की तस्करी करने, पुलिस थानों में आमजन का शोषण एवं सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न आदि के खिलाफ़ समाजवादी पार्टी 13 सितंबर को जिला मुख्यालय पर सपा धरना देगी। यह जानकारी पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने दी। वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि जिले में पिछले दिनों पुलिस के आला अफसर जनपद के नरही थाने पर छापा मारा तो वहां का इंचार्ज चारदीवारी से भाग गया और चौकी इंचार्ज आज तक फरार हैं। यह घटना बीजेपी सरकार के जीरो टॉलरेंस के नीति पर तमाचा हैं। कहा कि दलित पिछड़े अल्पसंखक विरोधी बीजेपी की सरकार अब सर्वसमाज के युवाओं के अरमानों को कुचल रही हैं। सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने कहा कि बाढ़ और कटान के राहत का पैसे का सरकार के लोग बंदरबाट कर रहे हैं। जनपद में अवैध शराब का धंधा जोरों पर हो रहा हैं। इस अवसर पर विधायक जयप्रकाश अंचल, मो.रिजवी, संजय उपाध्याय, सुशील पांडेय कान्हजी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।