{"_id":"6ae6c56b1586ff98ac0d905e","slug":"two-friends-die-in-jalandhar-road-accident-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में सड़क हादसा: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, हनी सिंह के 'भतीजे' समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में सड़क हादसा: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, हनी सिंह के 'भतीजे' समेत दो की मौत
Sun, 01 Nov 2026 10:22 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:22 AM IST
सार
बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवकों की कार खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई जिस कारण ये हादसा हुआ। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जालंधर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ, जहां बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवकों की फॉक्सवैगन कार नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दो युवकों की जान चली गई।
विज्ञापन
पंजाबी म्यूजिक कंपनी मालिक के बेटे की मौत
मृतकों की पहचान मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। विदित ओलक की मौत को लेकर पंजाबी रेपर व गायक हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा "आज सड़क हादसे में मेरे भतीजे की मौत हो गई। भगवान भोले नाथ महर करें" जानकारी के मुताबिक हनी सिंह म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के साथ काम कर चुके हैं। इसी वजह से वह विदित ओलक को अपना भतीजा मानते थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Trending Videos
हन्नी सिंह ने सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार तड़के पुलिस को मिली जानकारी
थाना बारादरी के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी के मुताबिक, पुलिस को तड़के करीब 3 बजे हादसे की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे। कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने और उसे ले जाने के लिए फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की गई थी।
पुलिस के अनुसार, कार बीएमसी चौक की ओर से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के समय कार में कुल पांच युवक सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिजनों ने पुलिस से आगे की कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के शव परिवारों को सौंप दिए गए। कार में सवार अन्य तीन युवक हादसे के बाद अपने घर जा चुके थे।