{"_id":"6ae64fdc50631f278e0c0f0f","slug":"only-480-farmers-registered-paddy-procurement-begins-today-at-100-centers-ballia-news-c-190-1-bal1002-176265-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 480 किसानों का ही पंजीयन, 100 केंद्रों पर धान खरीद आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 480 किसानों का ही पंजीयन, 100 केंद्रों पर धान खरीद आज से
विज्ञापन
बलिया। जिले में एक नवंबर से धान क्रय केंद्र संचालित होंगे। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशासन की तरफ से विभिन्न एजेंसियों के 100 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष इनकी संख्या महज 54 थी। प्रभारियों ने केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को ख्याल में रखते हुए व्यवस्थाएं एक दिन पहले मुकम्मल कर ली है।
हालांकि किसानों के सामने पंजीयन न होना सबसे बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई है। इसको लेकर वह काफी परेशानी में पड़ गए हैं। इसका मुख्य कारण किसान पंजीकरण के दौरान अतिरिक्त गाटा न जोड़े जाने से किसानों का पंजीयन नहीं हो रहा है। हालांकि बारिश के कारण धान कटाई अभी एक सप्ताह आगे ही होगी। अभी तक सिर्फ 480 किसानों का ही पंजीयन हुआ है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब साढ़े चार लाख किसान पंजीकृत हैं। 4.50 लाख
शुक्रवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधकों, क्रय केंद्र प्रभारियों एवं राइस मिलों की बैठक की। कहा कि अन्नदाता किसानों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी योजना के अंतर्गत उनकी कृषि उपज का उचित, न्यायसंगत और सम्मानित मूल्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। इसमें एडीएम अनिल कुमार, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता सूर्य नारायण मिश्रा, पीसीएफ के जिला प्रबंधक अजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर यह होगी सुविधाएं
डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में जूट एवं अन्य अनुमन्य बोरे, क्रियाशील इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र और पावर डस्टर उपलब्ध रहें। उपकरणों की पहले ही जांच कर ली जाए, ताकि खरीद के दौरान किसी तरह की समस्या न हो। किसानों के बैठने, पेयजल और छाया की व्यवस्था के साथ धान की तौल, भंडारण और उठान भी सुनिश्चित किया जाए।
ऑनलाइन खरीद, समय से भुगतान पर जोर
धान खरीद निर्धारित नियमों के अनुसार ऑनलाइन होगी। ई-पॉप मशीन से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद खरीद की जाएगी। किसानों को खरीद की पावती देने और निर्धारित समयसीमा में उनके बैंक खातों में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खरीद की ऑफलाइन प्रक्रिया मान्य नहीं होगी। किसानों को पंजीकरण, सत्यापन व गुणवत्ता मानकों की जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया।
पिछले वर्ष से बढ़े 46 क्रय केंद्र, समर्थन मूल्य भी 72 रुपये अधिक
प्रशासन की तरफ से इस बार जिले में 100 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या महज 54 थी। केंद्रों की संख्या बढ़ने और समर्थन मूल्य में इजाफे से किसानों को राहत की उम्मीद है, लेकिन पंजीकरण में आ रही बाधा ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष यह 2369 रुपये प्रति क्विंटल था। इस तरह समर्थन मूल्य में 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है।
धान खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनी है, उसमें उनका अतिरिक्त गाटा लोड नहीं हो पा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग से संपर्क किया गया है।-अखिलेश सिंह, जिला विपणन अधिकारी।
फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद भी आ रही दिक्कतों को दूर करने की पहल की जा रही है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा।-मनीष कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि।