Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Job fairs to be held in Belthararoad, Bairia, and Bansdih; over 25 companies to participate.

Ballia News: बेल्थरारोड, बैरिया और बांसडीह लगेंगे रोजगार मेले, आएंगी 25 से ज्यादा कंपनियां

Sun, 01 Nov 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Job fairs to be held in Belthararoad, Bairia, and Bansdih; over 25 companies to participate.
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड, बैरिया और बांसडीह में क्रमशः दो, चार और छह नवंबर को लगने वाले इन मेलों में 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। खास बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होगी। इसमें आठवीं पास से लेकर स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा भी अपनी योग्यता के अनुसार प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन (सीटीसी) मिलेगा।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र का रोजगार मेला दो नवंबर को देवेन्द्र पीजी कॉलेज में लगेगा। बैरिया विधानसभा क्षेत्र का मेला चार नवंबर को श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुदिष्टपुरी (रानीगंज) तथा बांसडीह विधानसभा क्षेत्र का मेला छह नवंबर को स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांसडीह में आयोजित होगा। तीनों स्थानों पर मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेले में अतुल ऑटो, फ्लिपकार्ट, केल्विन पाइप, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिक, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, महिंद्रा, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लेलैंड, एमआरएफ टायर्स, हिंदुजा लेलैंड और सुब्रोस समेत 25 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियां सुरक्षा गार्ड, ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, निर्माण श्रमिक, सेल्स ट्रेनर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर और टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद और योग्यता के अनुसार 12 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन (सीटीसी) मिलेगा।

इसमें अकुशल श्रमिकों के साथ आठवीं, दसवीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण और कौशल प्रशिक्षित युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीयन कर अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित कंपनियों के पदों के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed