{"_id":"6abe9b77ef466eeb08057bc3","slug":"video-information-provided-on-road-safety-and-compensation-schemes-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा और मुआवजा योजनाओं की जानकारी दी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा और मुआवजा योजनाओं की जानकारी दी, VIDEO
विकासखंड हनुमानगंज में बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। एआरटीओ अरुण कुमार राय ने इसकी अध्यक्षता की। अधिकारियों ने हिट एंड रन मुआवजा योजना, कैशलेस चिकित्सा योजना और राहवीर योजना के बारे में बताया। हिट एंड रन मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा योजना 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी है। इसके तहत वाहन की पहचान न होने पर मृत्यु पर 2 लाख रुपये और गंभीर घायल को मुआवजा मिलता है। राहवीर योजना में घायल की जान बचाने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों में 7 दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का इलाज खर्च सरकार वहन करेगी। दुर्घटना की सूचना 24 घंटे के भीतर पुलिस को देना भी आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।