फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia-Sealdah Express cancelled.

Ballia News: बलिया-सियालदह एक्सप्रेस रद्द

Thu, 01 Oct 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ballia-Sealdah Express cancelled.
त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ट्रेनों की लेटलतीफी और अचानक निरस्तीकरण ने रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बलिया से सियालदह के बीच चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस और 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को कैंसल रही। राजेंद्र पुल के समानांतर बन रहे नए रेल पुल पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस रूट की कई ट्रेनें प्रभावित हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस के सात घंटे से अधिक विलंब से स्टेशन पहुंची, यात्रियों ने बताया कि दूसरे रूट से होकर आई है। ट्रेन रद्द होने और घंटों देरी से यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करने के साथ ही वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। खासकर बाहर नौकरी करने वाले और त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों के सामने समय पर पहुंचने की चिंता बनी हुई है। गाजीपुर-कोलकाता एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को भी लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन


शहर के कदम चौराहा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें परिवार के साथ कोलकाता जाना था। टिकट पहले से आरक्षित था, लेकिन ट्रेन के सात घंटे से अधिक विलंब की जानकारी मिलने के बाद यात्रा का पूरा कार्यक्रम बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों और सामान के साथ स्टेशन पर घंटों इंतजार करना काफी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फेफना निवासी सुनील यादव ने बताया कि उन्हें वर्धमान जाना था। निर्धारित समय पर ट्रेन नहीं मिलने से बक्सर रूट से दूसरी ट्रेन पकड़ कर जनरल में यात्रा करनी पड़ी। ट्रेन में भीड़ के कारण परेशानी रही। इसके अलावा 11061 मुंबई-जयनगर पवन एक्सप्रेस 2.20 घंटे, 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल करीब सवा घंटे, 04127 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी स्पेशल 2.13 घंटे, 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 3.23 घंटे और 55132 प्रयागराजरामबाग-बलिया करीब दो घंटे विलंब से चल रही है।

स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यम से लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed