{"_id":"6abe4b392acb2b9c03054a6e","slug":"seva-sankalp-abhiyan-yatra-reaches-myaun-town-in-budaun-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: म्याऊं कस्बा में पहुंची सेवा संकल्प अभियान यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: म्याऊं कस्बा में पहुंची सेवा संकल्प अभियान यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बदायूं के म्याऊं कस्बा में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान यात्रा का क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गुजरात के वडनगर से 12 सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न प्रदेशों से होते हुए बृहस्पतिवार को म्याऊं पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान यात्रियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान यात्रा में करीब 80 अभियान यात्री शामिल हैं, जबकि सहयोगी सदस्यों समेत यात्रा दल में कुल 105 लोग शामिल हैं। यात्रा का उद्देश्य लोगों को सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक करना है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों से संपर्क कर सेवा कार्यों से जुड़ने और समाजहित में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया जा रहा है।
यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली बड़नगर से शुरू हुई है और सात अक्तूबर को वाराणसी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। माधव लॉन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।