{"_id":"6ad09d8e02ede808850840aa","slug":"video-video-mashana-shakata-abhayana-ka-tahata-chhatarao-ka-mahal-sarakashha-oura-saibra-aparathha-ka-parata-kaya-jaganprka-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत 15 अक्टूबर को आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज में थाना रूपईडीहा की मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, स्वावलंबन, बालिकाओं के अधिकारों एवं कैरियर निर्माण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना एवं साइबर जागरूकता से संबंधित लाइव वीडियो दिखाया गया। छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने, ओटीपी व पासवर्ड गोपनीय रखने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए 112, 1090, 181, 1098, 1930 और 108 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर बिना भय के पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर, उपनिरीक्षक रजनीश पाण्डेय, महिला आरक्षी स्मिता, महिला आरक्षी प्रिया पाण्डेय, महिला आरक्षी शालिनी यादव, आरक्षी नेत्रपाल यादव एवं आरक्षी विकास सिंह सहित मिशन शक्ति टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।