{"_id":"6ada24172fad762b410c54eb","slug":"video-bharaica-bharata-napal-sama-para-pakaugdha-gae-cara-sathagathha-sa-pachhatachha-jara-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चार संदिग्धों से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चार संदिग्धों से पूछताछ जारी
बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर चितलहवा गांव के पास पकड़े गए चार लोगों से सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं। इनमें तीन लोगों के श्रीलंका का नागरिक होने और एक के तमिलनाडु निवासी होने की जानकारी सामने आई है। उनके पासपोर्ट, वीजा, पहचान संबंधी दस्तावेजों और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चारों सीमा क्षेत्र तक किस उद्देश्य से पहुंचे थे और उनकी यात्रा के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की रज्जनवा बीओपी के जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चितलहवा गांव के पास चार लोग आपस में ऐसी भाषा में बातचीत करते मिले, जिसे जवान समझ नहीं सके। संदेह होने पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई। संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई और चारों को मुर्तिहा कोतवाली ले जाया गया।
पूछताछ में तीन लोगों की पहचान श्रीलंका निवासी अजीत कुमार, थिरू सल्लवम कौशल्या और प्रभास प्रभाहरन के रूप में बताई गई, जबकि चौथे व्यक्ति की पहचान तमिलनाडु निवासी अधानम सुधागर के तौर पर हुई। चारों के तमिल भाषा में बातचीत करने के कारण शुरुआती पूछताछ में परेशानी हुई। इसके बाद तमिल भाषा जानने वाले एसएसबी जवानों की मदद से उनसे जानकारी जुटाई गई।नेपाल के रास्ते श्रीलंका भेजे जाने की आशंका
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, चारों तमिलनाडु से बेंगलुरु, दिल्ली, लखनऊ और बहराइच होते हुए रुपईडीहा पहुंचे थे। वहां दो दिन रुकने के बाद वे मिहींपुरवा आए और टेंपो से चितलहवा गांव के पास सीमा क्षेत्र तक पहुंचे। सुरक्षा एजेंसियां उनके इस यात्रा मार्ग और सीमा के नजदीक पहुंचने के उद्देश्य की जांच कर रही हैं।
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आशंका है कि किसी हैंडलर के जरिए उन्हें नेपाल के रास्ते हवाई जहाज से श्रीलंका भेजने की योजना हो सकती है। हालांकि, इस आशंका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पकड़े गए लोग मंदिर जाने की बात कह रहे हैं। उनके बयान, यात्रा के विवरण और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।